पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 15 अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी जानकारी
वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं छापेमारी के क्रम में 100 ग्राम गंजा, 7 वाहन, 2 मोबाइल, 1 साइकिल, 9330 रुपए नगद, 30 किलो लोहे का रॉड, 16.14 ग्राम स्मैक एवं 49 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।