महागामा: खुटहरी विद्यालय में खेलने के दौरान चौथे क्लास की छात्रा अनियंत्रित होकर रैलिंग से नीचे जमीन पर गिरी,अस्पताल में उपचार।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटहरी में अध्यनरत चौथे क्लाश की छात्रा खेलने के दौरान अनियंत्रित होकर रैलिंग से नीचे जमीन पर गिरी, घटना में छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छात्रा का उपचार रेफरल अस्पताल महागामा में चिकित्सक की देखरेख में की जा रही है। चिकित्सक ने बताया कि उपचार के बाद छात्रा की तबीयत में सुधार हो रहा है।