हज़ारीबाग: बरही बैंक लूट के आरोपी गिरफ्तार! हजारीबाग पुलिस का सीसीटीवी से वाराणसी तक बड़ा ऑपरेशन
बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई हाई-प्रोफाइल डकैती कांड का हजारीबाग पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। CCTV फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और कई राज्यों में पीछा करने के बाद वाराणसी से 3 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नकदी, सोना, स्कॉर्पियो और बाइक समेत कई अहम सामान बरामद किए हैं।