जमुई: SDO, SDPO, CO और थानाध्यक्ष की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया निमारंग का भव्य अखाड़ा
Jamui, Jamui | Jun 27, 2026 शनिवार की शाम 4:00 बजे से नीमारंग मोहल्ला से शहर में भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग परंपरागत हथियार के साथ जुलूस में शामिल हुए। अखाड़ा नीमारंग से शुरू हुई और भछियार, गौशाला रोड़, गिरीश टाकिज रोड, थाना चौक, खैरा मोड़, बोधवन तालाब होते हुए गणतव्य स्थान पर जाकर शांतिपूर्वक तरीके से समाप्त हुई।