सासाराम: करुप गांव में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Sasaram, Rohtas | Mar 23, 2024 करूप गांव में अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम मंजीत प्रसाद बताया जा रहा है। इनके पिता का नाम छोठू राम है। घटना के बाद नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।