सासाराम: बाइक सवार अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दवनपुर ओवर ब्रिज से पैदल जा रहे एक राहगीर से छीना पैसे एवं मोबाइल
Sasaram, Rohtas | Mar 22, 2024 सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दवनपुर ओवर ब्रिज से पैदल जा रहे एक राहगीर से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पांच हजार रुपए एवं एक मोबाइल छीन लिया है। वहीं विरोध करने पर अपराधियों ने कट्टा से वार कर घायल भी कर दिया है। इस मामले में दवनपुर गांव के रामायण चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी ने सासाराम के मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।