सासाराम: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी पर सासाराम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Sasaram, Rohtas | Mar 22, 2024 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरुद्ध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी हेमंत कुमार पटेल के द्वारा की गई। इस दौरान केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया है।