सासाराम: फजलगंज के पेट्रोल पंप के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sasaram, Rohtas | Mar 22, 2024 सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज बिजली ऑफिस के सामने पेट्रोल पंप के पीछे से अज्ञात दो चोरों ने स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी कर ली गई है। इस मामले में स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक मनी शंकर प्रसाद के द्वारा सासाराम के नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दो अज्ञात चोरों के द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी के चोरी करने का तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।