पांडू: धनतेरस पर पाण्डु बाजार में उमड़ी भारी भीड़, जाम में फंसी स्कूल बस; घंटों परेशान रहे राहगीर
Pandu, Palamu | Nov 6, 2026 धनतेरस के अवसर पर पाण्डु बाजार में शुक्रवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी, जो शाम होते-होते काफी अधिक हो गई। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई और अन्य दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।