बेगूसराय: GD कॉलेज में महाविद्यालय कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया
जीडी कॉलेज में 15 सूत्री मांगों के समर्थन में महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान दर्जनों महाविद्यालय कर्मी मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए महाविद्यालय कर्मी संघ के सदस्य ने कहा कि 15 सूत्री मांगों को लेकर हमलोगों ने पूर्व में भी हड़ताल किया था, लेकिन हमलोगों की मांग नहीं मानी गई.