चित्तौड़गढ़ में बुधवार को बीते दिनों से चल रही तेज हवाएं पूरी तरह थम गईं, जिससे मौसम सामान्य हो गया और सुबह से तेज धूप के साथ आसमान साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने तथा 10 अप्रैल से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना है।