कासगंज: कासगंज में VHP-बजरंग दल की प्रांत बैठक संपन्न, हिंदू समाज और नशा मुक्ति पर हुआ मंथन
कासगंज के श्री गौरी शंकर स्कूल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की प्रांत बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी की अध्यक्षता में हिंदू समाज की सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान, गो रक्षा, धर्मांतरण और आगामी त्योहारों की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को गांव-गांव तक पहुंचाने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प गया