दाउदनगर: भखरुआं पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में मनाई गई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती, काराकाट सांसद भी रहे मौजूद
भखरुआं पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में मंगलवार को 11:00 बजे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत 1 मिनट का श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। काराकाट सांसद राजाराम सिंह सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद ने कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।