कोल: पिलखुनिया चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, 4 वर्षीय बच्ची की हुई मौत व 3 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Jun 8, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके के पिलखुनिया चौराहे के निकट की है। जहां तेज़ी से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने अपने आगे चले बाइक सावरो को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अतरौली भर्ती कराया।