कोल: खैर रोड पर शादी में बच्चे को लेकर हुए झगड़े में लड़का और लड़की पक्ष में हुई मारपीट, लड़की पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल
Koil, Aligarh | Jun 8, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के खैर रोड की है।जहां रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे सांवरिया लॉज में हो रही शादी कार्यक्रम में डीजे पर डांस कर रहे बच्चे को धक्का लग जाने को लेकर झगड़ा हो गया।कहासुनी के बाद लड़का और लड़की पक्ष आमने-सामने आ गए। इधर लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनके साथ करीब2 दर्जन लोगों ने मारपीट की है।