कोल: सोमना में दो बाइकों की टक्कर में किशोरी की हुई मौत व 3 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Jun 8, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र के सोमना वीरपुरा रोड का है जहां पर गभाना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक किशोरी की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक दंपति और उनका बेटा शामिल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने किशोरी केशव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्यवाही में जुटी ।