कोल: विजयगढ़ में जमीन विवाद के दौरान दबंगों ने कोर्ट में चल रहे मामले पर किया कब्जा, पीड़ित न्याय की लगा रहा गुहार
Koil, Aligarh | Jun 8, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ इलाके के गांव खुर्रामपुर का बताया जा रहा है। जहां जमीन को लेकर कोर्ट में चल रहे विवाद के दौरान दबंगो के द्वारा विवादित जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया। कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित को जान से मारने एवं झूठे आरोप में फसाने की धमकी दे डाली।