मेरठ: मेरठ में किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान, ट्रैक्टर ट्रॉलियों से पहुंचे किसान
Meerut, Meerut | Sep 1, 2026 मेरठ में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू टिकैत) की किसान महापंचायत कमिश्नरी परिसर में जारी है। जिले की तीनों तहसीलों से करीब 1000 किसान 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कमिश्नरी पहुंचे। किसानों ने कमिश्नरी चौराहे और परिसर को घेरकर अपनी लंबित मांगों को लेकर महापंचायत शुरू की। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे।