नुआंव: कोटा शादी के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद दो पक्ष में हुई विवाद की घटना को लेकर DM व SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Nuaon, Kaimur | Apr 29, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के कुछीला थाना अंतर्गत कोटा गांव में रविवार की रात शादी के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद ,दो पक्षों में हुई विवाद की घटना को लेकर डीएम व एसपी ने कोटा घटनास्थल का सोमवार की दोपहर निरीक्षण किया। साथ ही सशस्त्र बल का कोटा गांव में कैंप कराया गया है। कैमूर पुलिस द्वारा खबर की जानकारी देते हुए बताया गया की स्थिति सामान्य बनी हुई है।