शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत आमोलपठा में मंगलवार दोपहर 1 बजे संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर 1 जनवरी से 31 मार्च तक चल रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने मौके पर ही अधिकतर मामलों की सुनवाई कर समाधान।