सदर: ओटीएस योजना नहीं अपनाने पर होगी सख्त कार्रवाई: वीडीए सचिव
Sadar, Varanasi | May 21, 2026 वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.-2026) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को प्राधिकरण सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने की।