सादाबाद: कजरौठी में तेज आंधी तूफान से ग्रामीण के घर की सीमेंट टीन शेड की छत गिरी, तीन बच्चे दबे, हादसा टला
कजरौठी गांव में एक ग्रामीण फरियाद खान के सीमेंट टीन शेड से पटा हुआ बरामदा आंधी के चलते गिर गया जिसके कारण उसके नीचे बैठे तीन बच्चे दब गए। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल रेस्क्यू करते हुए बच्चों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गनीमत रही बच्चों के केवल मामूली चोटे आई थी। ग्रामीण सोनू की सीमेंट टीन शेड की छत उड़ गई।