टीकमगढ़: टीकमगढ़ में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, धरती पर जमी 4 इंच मोटी ओलों की परत
टीकमगढ़ जिले में बुधवार रात अचानक मौसम बदल गया। जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर कुंडेश्वर के पास खिरिया, चरपुवां और हरपुरा गांवों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्ट ि हुई। सड़कें ओलों की सफेद चादर से ढक गईं। कुंडेश्वर-महरौनी रोड पर वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।