बरहेट: बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर, बरहेट में नई अर्घा व्यवस्था का शुभारंभ हुआ
गुरुवार को बरहेट बाजार के भूतेश्वर नाथ मंदिर में सावन के पवित्र महीने में नया अर्घा व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंडित बलराज पांडे एवं अशोक पांडे ने संयुक्त रूप से विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराकर अर्घा की स्थापना कराई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।