गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
गुलरिहा पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आज 2 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। बीते दिनों थाना क्षेत्र में कई मोबाइल चोरी की घटनाएं घटी थीं, जिसके बाद पुलिस सक्रिय थी।चोरों ने बीते दिनों थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।