संडीला: कछौना क्षेत्र में गोल्डन ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूरी कर लौट रहे युवक की हुई मौत
Sandila, Hardoi | Apr 19, 2026 जानकारी के अनुसार कछौना कोतवाली क्षेत्र के बबुरावल निवासी 25 वर्षीय सचिन पेशे से मजदूर था। सचिन के पिता बाबूलाल ने बताया कि शनिवार की सुबह सचिन संडीला काम करने गया था। मजदूरी करने के बाद वह बाइक से रात के समय घर लौट रहा था। लखनऊ-पलिया हाईवे पर गोल्डन ढाबे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।