धौलपुर बार बैंच समन्वय राजस्थान में सर्वोपरि है - न्यायाधिपति चंद्रशेखर शर्मा
अभिभाषक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन।
अधिवक्ताओं को दिया बैठने हेतु भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन
धौलपुर । राजस्थान के न्यायाधिपति धौलपुर संरक्षक चंद्रशेखर शर्मा एक दिवसीय न्यायिक क्षेत्र के निरीक्षण पर धौलपुर पहुंचे ।
जहां जिला एवं सत्र् न्यायाधीश संजीव मांगो , धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा, बाड़ी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र जादौन, जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सर्किट हाउस पहुंचने पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर नवीन न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते हुए धौलपुर अभिभाषक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर न्यायाधिपति चंद्रशेखर शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में धौलपुर अभिभाषक संघ की ओर से उपस्थित नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए उपयुक्त चैंबर या पक्का बरामदा हॉल 100 गुणा 250 बैठक हेतु भूमि उपलब्ध कराने की बात कही गई। न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए उत्तम पेयजल व्यवस्था की भी मांग की।
ज्ञापन में एमएसीटी न्यायालय व श्रम न्यायालय धौलपुर में शीघ्र अधिकारी की नियुक्ति की बात कही है।
न्यायाधिपति चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि धौलपुर न्यायिक क्षेत्र में धौलपुर बार- बैंच सर्वोपरि है । उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह पहला अनुभव है धौलपुर की धरा पर लेकिन यहां के न्यायिक प्रशासनिक और पुलिस तीनों ही महकमें के शीर्ष अधिकारी श्रेष्ठ हैं । उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास पीड़ित को शीघ्र - सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है । उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा की धौलपुर अभिभाषक द्वारा जो समस्याएं बताई गई है उनका निराकरण शीघ्र हो सके । मैं इसके लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने अधिवक्ताओं को बैठने के लिए जमीन उपलब्ध करने का आश्वासन भी दिया।
धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ता अनंतराम त्यागी , रामनिवास परमार, विश्वनाथ बुद्धराजा , नत्थी लाल शर्मा, हरवीर सिंह सिकरवार ,हरिशंकर मुद्गल, बृजेंद्र रावत व अतुल कुमार भार्गव के साथ न्यायाधिपति चंद्रशेखर शर्मा को नवीन न्यायालय परिसर में भौगोलिक व प्रयोगिक समस्याओं से अवगत कराया ।
इस अवसर पर धौलपुर अभिभाषक संघ की ओर से न्यायाधिपति चंद्रशेखर शर्मा का माला साफा व स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया ।
धौलपुर पहुंचने पर न्यायाधिपति चंद्रशेखर शर्मा का जिला एवं सत्र् न्यायाधीश संजीव मांगो , मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सेला फौजदार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल सैनी, न्यायाधीश राकेश गोयल सहित धौलपुर व बाड़ी के न्यायिक अधिकारियों , न्यायालय प्रबंधक बृजेश शर्मा, न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमबाबू शर्मा , वरिष्ठ मूंसरिम राजीव शर्मा , विनय शुक्ला ने अगुवाई की ।
अभिभाषक संघ बाड़ी की ओर से अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने माला साफा व स्मृति चिन्ह के माध्यम से न्यायाधिपति का सम्मान किया गया ।
अंत में धौलपुर अभिभाषक संघ महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर ने सभी न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी, उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी, कोषाध्यक्ष विनय शर्मा, संयुक्त सचिव बृजेश बघेल, पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेल, ऑडिटर विवेक व्यास सहित न्यायिक अधिकारी कर्मचारी व अधिवक्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
Dhaulpur, Dholpur | Jun 8, 2026