पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा- जनतंत्र में ऐसा नहीं होता कि पहले इज्जत दें फिर कान पकड़कर बाहर निकाल दें
झारखंड में चंपई सोरेन से इस्तीफा लिए जाने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपना बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा कि जनतंत्र में ऐसा नहीं होता कि पहले इज्जत दिया जाए और फिर कान पकड़कर बाहर निकाल दे। इस दौरान जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि चंपई सोरेन ने अच्छा काम किया और वह हेमंत सोरेन के पद चिन्ह पर चल रहे थे।