पटना ग्रामीण: पटना एसएसपी ने जनता दरबार में आम लोगों की सुनी शिकायत : अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश
पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की शिकायत सुनी। जनसुनवाई के दौरान राजीव मिश्रा ने लोगों की शिकायत पर थानों के पुलिस अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे और कार्रवाई के लिए कई निर्देश दिए।