पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री मंगल पांडे ने कहा- डेंगू के मरीजों के लिए पहले से ही बेड आरक्षित करके रखी गई है
डेंगू को लेकर बिहार सरकार की तरफ से की गई तैयारियों को लेकर पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक डेंगू के मरीजों के लिए पहले से ही बेड आरक्षित रखी गई है। प्लेटलेट्स की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।