पटना ग्रामीण: श्रीकृष्णा पुरी थाना पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
21 जून 2024 को श्रीकृष्णा पुरी थाना अंतर्गत आनंदपुरी स्थित एक घर में चोरी हुई थी. चोरी की घटना होने के बाद श्रीकृष्णा पुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार . गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी हुई सोने के आभूषण एवं अन्य सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है.