पटना ग्रामीण: बाईपास थाना इलाके में स्थित महिंद्रा वेयर हाउस में लूटपाट, CCTV का डीवीआर भी ले गए अपराधी
बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा मिर्ची रोड में अपराधियों ने रविवार की देर रात महिंद्रा के वेयर हाउस में घुसकर लूटपाट की। दो गार्ड को हथियार के बल पर अपने कब्जे में कर लिया। दोनों गार्ड का हाथ-पैर बांध कर कई पार्ट्स को ले गए। घटना की सूचना सोमवार की सुबह वेयर हाउस के कर्मचारियों को लगी। इसकी जानकारी बाईपास थाने को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।