आलमनगर: आलमनगर प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री कमिटी कार्यालय का उद्घाटन, बैठक भी हुई
20 सूत्री कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहले तो कमिटी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत बैठक आयोजित की गई जिसमें बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और 20 सूत्री कमिटी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विकास को लेकर गहनता के साथ विचार विमर्श किया गया।