हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के गांव नगला सिंघी के पास गाय से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव नगला सिंघी के पास गाय से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी सुरेश चंद्र पुत्र मोहर सिंह व गीता देवी पत्नी सुरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल पति-पत्नी का उपचार किया गया।