महसी: बेहडा में वंदना टोली प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन; घनश्याम सिंह ने कहा- संस्कारयुक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का आधार
ठाकुर रामपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेहड़ा खैरीघाट में जनपदीय वंदना टोली प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 9 टोलियों के 104 छात्राओं और 25 आचार्य-आचार्याओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जन शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधक घनश्याम सिंह चौहान ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का आधार है।