महागामा: संग्रामपुर पुल के पास वाहन जांच के दौरान हनवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 56 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर धराया।
अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संग्रामपुर पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के तहत हनवारा पुलिस ने सफलता हासिल की संग्रामपुर पुल पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई पुलिस ने शराब के साथ बाइक जप्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायाधीश में जेल भेज दिया।