हुज़ूर: बस्तर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए, सबके कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा
Huzur, Bhopal | May 19, 2026 छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे|