गया टाउन सीडी ब्लॉक: सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग के निर्देश पर नेशनल हाईवे के किनारे अवैध निर्मित संरचनाएं 60 दिनों के अंदर होगा ध्वस्त
गया जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर समीक्षा बैठक हुई। सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित सभी अवैध स्थायी व अस्थायी संरचनाओं को 60 दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया।