सिमडेगा: सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा- बिजली-पानी देने में सरकार पूरी तरह विफल
सिमडेगा में मंगलवार दोपहर 1 बजे बिजली और पेयजल संकट को लेकर भाजपा ने समाहरणालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने मटका फोड़कर विरोध जताया। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है।