भोरे: भदवही गांव में बाइक सवार युवक से मारपीट और लूट, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के भदवही गांव में एक युवक को रास्ते में घेर कर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान युवक के पास रखा 80000 रुपए छीन लिया गया। मामले को लेकर उसी गांव के उपेंद्र सिंह की पत्नी धर्मावती देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि उनका पुत्र बाइक से ₹80000 लेकर जनता बाजार शंभू सिंह को रुपए देने जा रहा था।