सिकंदराराऊ: पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिकंदरा राऊ हिमांशु माथुर का स्थानांतरण किया, अमित पाठक होंगे नए सीओ
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के द्वारा सिकंद्राराऊ के सीओ जेएन अस्थाना को स्थानांतरित कर हिमांशु माथुर को सिकंदरा राऊ का सीओ बनाया था। अब पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस लाइन से अमित पाठक को सिकंदरा राऊ का नया सीओ नियुक्त किया है। वही सिकंदरा राऊ सीओ हिमांशु माथुर को हाथरस सदर का नया सीओ नियुक्त किया गया है।