भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में दोस्त ने चाकू से गोदकर की हत्या, वाल्मीकि समाज ने मोर्चरी पर किया प्रदर्शन, मांगे नहीं मानने तक शव नहीं उठाने की चेतावनी
भीलवाड़ा शहर के पंचवटी क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रवि लोट के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके ही दोस्त दिलीप सिंह ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।घटना के विरोध में रविवार सुबह करीब 10 बजे वाल्मीकि समाज के लोग जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और जमकर प्रदर्शन किया ।