साहब के दफ्तर के नीचे कीचड़ और दारू! मधेपुरा के कुमारखंड का असली चेहरा!
बिहार में 'सुशासन' और 'शराबबंदी' की लाइव तस्वीर!मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय परिसर का यह नजारा आपको हैरान कर देगा। जिस दफ्तर में BDO, CO, MO और BAO जैसे बड़े अधिकारी बैठते हैं, ठीक उसके सामने शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी हैं। बैनर पर PM-CM की तस्वीरें टंगी हैं, लेकिन नीचे कीचड़ में सुअर खेल रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि इस सरकारी परिसर में आम जनता के लिए एक शौचालय तक नहीं है, लेकिन शराब की बोतलें हर कोने में मिल जाएंगी। इस बदहाली के लिए BDO, DPRO और DDC समेत पूरा स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार है। क्या अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा है यह सब?आप इस व्यवस्था पर क्या कहना चाहेंगे? कमेंट में अपनी राय जरूर दें!
#BiharNews #Madhepura #KumarKhand #BiharPolice #NitishKumar #LiquorBanBihar #BihariNews #GroundReport #Sushasan #ViralBihar
Bihar, India | Aug 22, 2026