कानपुर: ऑटो चालक द्वारा ट्रैफिक TSI पर अभद्रता के आरोप के प्रकरण में एडीसीपी यातायात अर्चना सिंह ने दी जानकारी
एक ऑटो चालक द्वारा ट्रैफिक TSI पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा गया कि वो इससे काफी आहत है, इस मामले को संज्ञान में लेते हुए शनिवार 2:00 बजे एडीसीपी यातायात श्रीमती अर्चना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस प्रकरण की जांच उनके द्वारा की जा रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।