Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

किसान आंदोलन के समर्थन मे मोदी जी को अपील मोदी जी जल्द से जल्द ये काले कानून वापिस ले

Bhiwani, Bhiwani | Jan 16, 2021

MORE NEWS

भिवानी में अपने ही भाई की हत्या के मामले में 03 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

*पुलिस टीम ने आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।*

भिवानी।
पुलिस अधीक्षक भिवानी  सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर पुलिस भिवानी ने अपने ही भाई की हत्या के मामले में पिछले लगभग 03 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले के संबंध में डायल-112 इंचार्ज रमेश ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि वह कॉल प्राप्त होने पर गांव खरक कलां पहुंचे, जहां दिनांक 22.03.2026 को दो सगे भाई आर्यन और दीपक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। आरोप है कि झगड़े के दौरान दीपक ने अपने भाई आर्यन को जमीन पर गिराकर उसकी छाती पर कई बार वार किए, जिससे आर्यन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 11.06. 2026 को थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी खरक कलां के इंचार्ज धर्म सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे *आरोपी दीपक सिंह पुत्र सुखबीर निवासी गांव खरक खुर्द, जिला भिवानी* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

भिवानी में अपने ही भाई की हत्या के मामले में 03 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार *पुलिस टीम ने आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।* भिवानी। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर पुलिस भिवानी ने अपने ही भाई की हत्या के मामले में पिछले लगभग 03 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले के संबंध में डायल-112 इंचार्ज रमेश ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि वह कॉल प्राप्त होने पर गांव खरक कलां पहुंचे, जहां दिनांक 22.03.2026 को दो सगे भाई आर्यन और दीपक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। आरोप है कि झगड़े के दौरान दीपक ने अपने भाई आर्यन को जमीन पर गिराकर उसकी छाती पर कई बार वार किए, जिससे आर्यन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 11.06. 2026 को थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी खरक कलां के इंचार्ज धर्म सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे *आरोपी दीपक सिंह पुत्र सुखबीर निवासी गांव खरक खुर्द, जिला भिवानी* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026

*सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार।*

*सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार।*

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026

नशा मुक्त हरियाणा अभियान : हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पंचकूला पहुंचा भिवानी से जत्था
स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक चौपालों पर नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रमों को करेंगे तेज : रमेश सैनी
भिवानी, 11 जुलाई : हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पंचकूला के प्रतिष्ठित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में एक भव्य राज्य स्तरीय नशा मुक्त हरियाणा अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में प्रदेश भर से सामाजिक संस्थाओं और युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें भिवानी से पहुंचा नागरिकों, कैमिस्टों और समाजसेवियों का जत्था विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह जत्था नशा मुक्ति के संकल्प और समाज को जागरूक करने के एक सकारात्मक संदेश के साथ पंचकूला पहुंचा था। भिवानी से इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक जत्था रवाना हुआ था। इस जत्थे में मुख्य रूप से महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी, महसचिव विजय सिंहमार, उपाध्यक्ष रिंकू ख्यालीराम व डा. सुखविंद्र दुहन सहित टीनी, जोगेंद्र दुहन, प्रवीण जांगड़ा, गुलशन, बंटी, कुलदीप सिंह, कप्तान अनेक युवा शामिल रहे।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश भर से पहुंचे हजारों लोगों और युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने एक स्वस्थ और खुशहाल हरियाणा के निर्माण के लिए नशा मुक्त हरियाणा के सपने को धरातल पर उतारने की बात कही। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया क वे विभिन्न शिक्षण संस्थानों, गांवों, शहरों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके।
     भिवानी से रवाना होते हुए महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से जमीनी स्तर पर लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है। हम युवाओं को खेलों और शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। आज हमें बेहद खुशी है कि प्रदेश सरकार खुद आगे बढक़र इन जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है और सामाजिक संस्थाओं की पीठ थपथपा रही है। सरकार का यह प्रयास बेहद सराहनीय और मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के इस आह्वान से ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का हौसला और बढ़ गया है। अब महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट भिवानी और आस-पास के क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक चौपालों पर इस अभियान को और अधिक गति देगा।

नशा मुक्त हरियाणा अभियान : हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पंचकूला पहुंचा भिवानी से जत्था स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक चौपालों पर नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रमों को करेंगे तेज : रमेश सैनी भिवानी, 11 जुलाई : हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पंचकूला के प्रतिष्ठित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में एक भव्य राज्य स्तरीय नशा मुक्त हरियाणा अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में प्रदेश भर से सामाजिक संस्थाओं और युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें भिवानी से पहुंचा नागरिकों, कैमिस्टों और समाजसेवियों का जत्था विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह जत्था नशा मुक्ति के संकल्प और समाज को जागरूक करने के एक सकारात्मक संदेश के साथ पंचकूला पहुंचा था। भिवानी से इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक जत्था रवाना हुआ था। इस जत्थे में मुख्य रूप से महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी, महसचिव विजय सिंहमार, उपाध्यक्ष रिंकू ख्यालीराम व डा. सुखविंद्र दुहन सहित टीनी, जोगेंद्र दुहन, प्रवीण जांगड़ा, गुलशन, बंटी, कुलदीप सिंह, कप्तान अनेक युवा शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश भर से पहुंचे हजारों लोगों और युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने एक स्वस्थ और खुशहाल हरियाणा के निर्माण के लिए नशा मुक्त हरियाणा के सपने को धरातल पर उतारने की बात कही। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया क वे विभिन्न शिक्षण संस्थानों, गांवों, शहरों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके। भिवानी से रवाना होते हुए महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से जमीनी स्तर पर लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है। हम युवाओं को खेलों और शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। आज हमें बेहद खुशी है कि प्रदेश सरकार खुद आगे बढक़र इन जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है और सामाजिक संस्थाओं की पीठ थपथपा रही है। सरकार का यह प्रयास बेहद सराहनीय और मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के इस आह्वान से ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का हौसला और बढ़ गया है। अब महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट भिवानी और आस-पास के क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक चौपालों पर इस अभियान को और अधिक गति देगा।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026

भिवानी में सेवा व संस्कार के नए युग का सूत्रपात
भारत विकास परिषद की तीसरी शाखा लाला लाजपत राय का गठन, अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित 45 सदस्यों ने ली शपथ
भिवानी, 11 जुलाई : अग्रणी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवाभावी संस्था भारत विकास परिषद का कारवां निरंतर आगे बढ़ते हुए भिवानी नगर में अपनी तीसरी महत्वपूर्ण शाखा के रूप में लाला लाजपत राय शाखा को स्थापित करने में सफल रहा है। नवगठित शाखा की शुरुआत नगर के 45 ऊर्जावान और प्रतिष्ठित नागरिकों की मजबूत सदस्यता के साथ हुई है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के भीतर मानवीय मूल्यों के पुनरुत्थान, समाज सेवा और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का दायित्व संभालेंगे।
      इस विशेष नवगठित शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय रोहतक गेट स्थित एक निजी विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ अतिथियों द्वारा पवित्र दीप प्रज्जवलन और संपूर्ण समवेत स्वरों में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वंदे मातरम के सुमार्ग गायन से हुआ। इसके उपरांत समारोह में पधारे सभी शीर्ष पदाधिकारियों और अतिथियों का तिलक लगाकर, पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीना स्वागत किया गया। प्रांतीय गतिविधि महिला संयोजिका ने रेखा गुप्ता ने वंदे मातरम् का पूरा गीत का गायन किया। इस दौरान उत्तर क्षेत्र-2 के क्षेत्रीय महासचिव राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट जनों की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, सचिव अंकुर अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अधिवक्ता गौरव गोयल को उनके पद की मर्यादा, निष्ठा और गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई। इससे ठीक पूर्व, संगठन की परंपरा का निर्वहन करते हुए क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव कमलेश गर्ग ने सभी 45 नवनियुक्त सदस्यों को परिषद की गौरवशाली नियमावली के अंतर्गत समाज कल्याण की शपथ दिलवाकर विधिवत रूप से संस्था में शामिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने शिरकत की और नई टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य वक्ता एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भारत विकास परिषद के वैचारिक अधिष्ठान और ऐतिहासिक यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रेखांकित किया कि वर्ष 1963 से स्थापित यह संगठन आज पूरे देश में सेवा और संस्कार के अनगिनत प्रकल्पों का संचालन कर रहा है।
      इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद की तीसरी शाखा के रूप में लाला लाजपत राय शाखा का यह उदय केवल एक नए प्रशासनिक ढांचे का गठन नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रबुद्ध समाज की सेवा और राष्ट्र के प्रति अगाध निष्ठा की सामूहिक अभिव्यक्ति है। पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का समग्र जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और जन-जन के कल्याण के लिए समर्पित रहा था। उनके अमर आदर्शों को समर्पित यह नई शाखा भिवानी नगर और आसपास के क्षेत्रों में समाज के सबसे पिछड़े, शोषित और वंचित तबके तक मदद की किरण पहुंचाने में अग्रगामी भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर प्रांत की पूरी कार्यकारिणी ने उपस्थित होकर नए पदाधिकारियों को बधाई दी।
     45 नव-दीक्षित सदस्यों का यह ऊर्जावान समूह परिषद के पंच-सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण को आत्मसात कर भिवानी में विकास की नई इबारत लिखेगा। नई पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से बचाकर भारतीय संस्कारों से ओतप्रोत करना और एक स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत का निर्माण करना ही हमारा परम लक्ष्य है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने सेवा कार्यों से संपूर्ण प्रांत में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान जिला सममन्वयक राजबीर शर्मा ने कार्यक्रम के अंत ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव रामनिवास वर्मा, जिला समन्वयक भिवानी राजबीर शर्मा तथा जिला सह-समन्वयक अनिल तायल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गौरवपूर्ण गायन के साथ हुआ।

भिवानी में सेवा व संस्कार के नए युग का सूत्रपात भारत विकास परिषद की तीसरी शाखा लाला लाजपत राय का गठन, अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित 45 सदस्यों ने ली शपथ भिवानी, 11 जुलाई : अग्रणी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवाभावी संस्था भारत विकास परिषद का कारवां निरंतर आगे बढ़ते हुए भिवानी नगर में अपनी तीसरी महत्वपूर्ण शाखा के रूप में लाला लाजपत राय शाखा को स्थापित करने में सफल रहा है। नवगठित शाखा की शुरुआत नगर के 45 ऊर्जावान और प्रतिष्ठित नागरिकों की मजबूत सदस्यता के साथ हुई है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के भीतर मानवीय मूल्यों के पुनरुत्थान, समाज सेवा और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का दायित्व संभालेंगे। इस विशेष नवगठित शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय रोहतक गेट स्थित एक निजी विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ अतिथियों द्वारा पवित्र दीप प्रज्जवलन और संपूर्ण समवेत स्वरों में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वंदे मातरम के सुमार्ग गायन से हुआ। इसके उपरांत समारोह में पधारे सभी शीर्ष पदाधिकारियों और अतिथियों का तिलक लगाकर, पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीना स्वागत किया गया। प्रांतीय गतिविधि महिला संयोजिका ने रेखा गुप्ता ने वंदे मातरम् का पूरा गीत का गायन किया। इस दौरान उत्तर क्षेत्र-2 के क्षेत्रीय महासचिव राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट जनों की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, सचिव अंकुर अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अधिवक्ता गौरव गोयल को उनके पद की मर्यादा, निष्ठा और गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई। इससे ठीक पूर्व, संगठन की परंपरा का निर्वहन करते हुए क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव कमलेश गर्ग ने सभी 45 नवनियुक्त सदस्यों को परिषद की गौरवशाली नियमावली के अंतर्गत समाज कल्याण की शपथ दिलवाकर विधिवत रूप से संस्था में शामिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने शिरकत की और नई टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य वक्ता एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भारत विकास परिषद के वैचारिक अधिष्ठान और ऐतिहासिक यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रेखांकित किया कि वर्ष 1963 से स्थापित यह संगठन आज पूरे देश में सेवा और संस्कार के अनगिनत प्रकल्पों का संचालन कर रहा है। इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद की तीसरी शाखा के रूप में लाला लाजपत राय शाखा का यह उदय केवल एक नए प्रशासनिक ढांचे का गठन नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रबुद्ध समाज की सेवा और राष्ट्र के प्रति अगाध निष्ठा की सामूहिक अभिव्यक्ति है। पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का समग्र जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और जन-जन के कल्याण के लिए समर्पित रहा था। उनके अमर आदर्शों को समर्पित यह नई शाखा भिवानी नगर और आसपास के क्षेत्रों में समाज के सबसे पिछड़े, शोषित और वंचित तबके तक मदद की किरण पहुंचाने में अग्रगामी भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर प्रांत की पूरी कार्यकारिणी ने उपस्थित होकर नए पदाधिकारियों को बधाई दी। 45 नव-दीक्षित सदस्यों का यह ऊर्जावान समूह परिषद के पंच-सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण को आत्मसात कर भिवानी में विकास की नई इबारत लिखेगा। नई पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से बचाकर भारतीय संस्कारों से ओतप्रोत करना और एक स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत का निर्माण करना ही हमारा परम लक्ष्य है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने सेवा कार्यों से संपूर्ण प्रांत में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान जिला सममन्वयक राजबीर शर्मा ने कार्यक्रम के अंत ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव रामनिवास वर्मा, जिला समन्वयक भिवानी राजबीर शर्मा तथा जिला सह-समन्वयक अनिल तायल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गौरवपूर्ण गायन के साथ हुआ।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026

भिवानी नवोदय स्कूल के हॉस्टल में 10वीं के स्टूडेंट की मौत स्टाफ बोला फंदे पर लटका मिला, मां बोली- सुसाइड नहीं कर सकता, हत्या हुई

भिवानी नवोदय स्कूल के हॉस्टल में 10वीं के स्टूडेंट की मौत स्टाफ बोला फंदे पर लटका मिला, मां बोली- सुसाइड नहीं कर सकता, हत्या हुई

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026