भीलवाड़ा: कुंवाड़ा खान क्षेत्र में नाडी में नहाने गए 4 बच्चों में से 2 की डूबने से हुई मौत, इलाके में पसरा मातम
भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित कुंवाड़ा खान इलाके में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाडी में नहाने गए चार बच्चों में से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया।