मंडला: कुत्तों से बचने के लिए सिमराहा गांव में घुसा चीतल, ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया, अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी
Mandla, Mandla | Jul 2, 2026 गुरुवार तीन बजे करी सिमराहा गांव में कुत्तों के पीछा करने पर एक चीतल गांव के एक मकान में घुस गया। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बचाते हुए एक कमरे में रखा और वन विभाग को सूचना देने का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार चीतल डरा हुआ था और यदि उसे समय पर सुरक्षित नहीं किया जाता तो कुत्तों के हमले में उसकी जान को खतरा हो सकता था।