ऊंचाहार: हुल्ला का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गाँव में तीन लोगों पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के हुल्ला का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गाँव में दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया, पुलिस मामले की छानबीन कर दी है।गाँव निवासी लल्लन पाल ने बताया कि, रविवार की रात गाँव के एक युवक ने उसका मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया, और विरोध करने पर उससे विवाद हो गया।आरोप है कि कई लोगों ने उस पर भाई हृदयलाल व भाभी सोनी पर हमला किया।