पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम में पूर्व केंद्रीय मंत्री दलबीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई
मंगलवार को 10:00 बजे राजेंद्र ग्राम में शहडोल संसद हिमाद्री सिंह के आवास पर उनके पिता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दलबीर सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा जिले तथा संभाग के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने भी उनके सहज स्वभाव को याद किया।