पूरनपुर: गनेशगंज पूर्वी में पंखे से लटका मिला किशोरी का शव, किशोरी के पास से बरामद हुई डायरी
पूरनपुर नगर के मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी के रहने वाले मुनव्वर की चौदह बर्षीय बेटी शबाना का शव छत पर टीन शेड के पंखे से लटका मिला था। घटना के समय किशोरी के परिजन घर में मौजूद नहीं थे। वह शबाना की बड़ी बहन का इलाज कराने के लिए बरेली गए थे। किशोरी के शव के पास में एक डायरी और कलम भी मिली थी। हांलाकि किशोरी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका।